अमेरिका में रहने वाली एक 57 साल की महिला को डॉक्टर की बात मानना भारी पड़ गया और उसका लीवर खराब होने के कगार पर आ गया।
महिला के अनुसार उसने इंस्टाग्राम पर डॉक्टर की वीडियो देखी जिसमें सूजन और जोड़ों के दर्द से राहत के लिए डॉक्टर ने हल्दी की गोलियां लेने की सलाह दी थी। महिला ने डॉक्टर की बात मानकर रोज गोलियों का सेवन शुरू कर दिया। ज्यादा गोलियां लेने की वजह से इस महिला का लीवर खराब होने के कगार पर आ गया। जब उसके लीवर की जांच कराई गई तो पता चला कि लीवर में एंजाइम का स्तर सामान्य से 60 गुना ज्यादा हो गया और यह उस महिला के स्वास्थ्य के लिए बहुत गंभीर बात थी।
डॉक्टर के अनुसार अगर कुछ दिन ऐसा ही रहता तो उसकी जान भी जा सकती थी। महिला को समय से अपनी बीमारी का पता लग गया और अभी वह न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में अपना इलाज करवा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एंजाइम, लीवर में पाए जाने वाले प्रोटीन होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनका शरीर में बहुत ज्यादा पाया जाना भी शरीर के लिए नुकसानदायक है।
शरीर के लिए हल्दी की सही मात्रा
वैसे तो हल्दी हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है और वेद पुराणों में भी इसका गुणगान गया गया है। हल्दी को अगर कच्चे रूप में भोजन में मिलाकर खाया जाए तो वह बहुत सुरक्षित है पर 1 दिन में एक व्यसक इंसान 3 ग्राम हल्दी से अगर ज्यादा लेता है तो वह उसके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 3 ग्राम हल्दी एक चम्मच के बराबर होता है।
WHO से जुड़ी एक संस्था के अनुसार अलग-अलग वस्तुओं में पाए जाने वाले सप्लीमेंट से होने वाले लीवर के नुक़्सान के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 20 साल से काफी तेजी से बढ़ा है| पूरी दुनिया ही इन मामलों से प्रभावित हुई है। इसलिए हमारी सलाह है कि आप हल्दी को सिर्फ खाने में प्रयोग करें और हल्दी का या किसी भी अन्य मसाले का ज़रूरत से ज्यादा प्रयोग ना करें।